फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव संकटः इमरजेंसी के दौरान कवरेज कर रहे दो पत्रकारों को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maldives Army on High Alert
विज्ञापन
मालदीव में चल रहे विवाद की कवरेज कर रहे दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही पत्रकार फ्रांस न्यूज एजेंसी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को एएनआई न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमृतसर के मनी शर्मा और लंदन के अतीश रावजी पटेल दोनों एएफपी मैं कार्यरत हैं। जिन्हें मालदीव में राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मालदीव के सांसद अली अजहर ने बताया कि हमारे पास अब प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है। बीती रात एक न्यूज चैनल को भी बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम तत्काल लोकतंत्र की बहाली और कानून के शासन की मांग करते हैं।
विज्ञापन

मालदीव इन दिनों सभी की आंख का तारा बना हुआ है

मालदीव
बता दें कि पिछले दिनों आपातकाल घोषित किए जाने के पहले से ही देश में राष्ट्रपति यामीन का विरोध हो रहा था। इसके चलते उन्होंने 5 फरवरी को देश में 15 दिन के लिए इमरजेंसी लगा दी थी। ऐतिहासिक रूप से महाद्वीप में हो रही हलचल के बाद भारत और चीन दोनों की नजर मालदीव पर टिकी है और भारत ने मालदीव में चीन के बढ़ते प्रभाव से पीछे हटने की मांग की थी लेकिन यामीन ने अपनी दोस्ती चीन और सऊदी अरब से बढ़ाई है क्योंकि दोनों देशों ने इस महाद्वीप में बहुत निवेश किया है।

इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्यों मालदीव इन दिनों सभी की आंख का तारा बना हुआ है क्योंकि वो हिंद महासागर में वहां स्थित है उसपर भारत, चीन सहित कई देशों की नजर है।

बता दें कि मालदीव संकट तब और बढ़ गया जब यामीन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति नाशीद की रिहाई के साथ नौ अन्य विपक्षी नेताओं को रिहा करने के आदेश दे दिया था। उसके बाद राष्ट्रपति यामीन ने सुप्रीम कोर्ट के पांच जज सहित सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दियाथा। बता दें कि निष्कासित राष्ट्रपति नाशीद पहले लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें