फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: फोन टैपिंग मामले में IPS रश्मि शुक्ला के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर रद्द, पढ़ें देश की अहम खबरें

Sat, 09 Sep 2023 05:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बैग से 72 विदेशी सांप और छह कैपुचिन बंदर मिले हैं। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा भी जब्त किए गए हैं। यह बैग बैंकाक से आया था।  फिलहाल पूरे मामले में जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं के फोन टैप करने के आरोप में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला पर दर्ज दो एफआईआर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दीं। इनमें से एक एफआईआर कोलाबा दक्षिण मुंबई में दर्ज हुई थी, इसमें महाराष्ट्र सरकार ने शुक्ला पर केस चलाने की अनुमति ही नहीं दी। दूसरी एफआईआर पुणे में दर्ज हुई थी, जिसमें खुद पुलिस ने ही सी-समरी रिपोर्ट दाखिल कर दी, जिसके मायने हैं कि मामला सच्चा है न झूठा। पुलिस ने मामला बंद करने निवेदन किया।  

बंगलूरू हवाईअड्डे पर एक बैग से 72 विदेशी सांप, 6 कैपुचिन बंदर मिले

विज्ञापन

बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बैग से 72 विदेशी सांप और छह कैपुचिन बंदर मिले हैं। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा भी जब्त किए गए हैं। यह बैग बैंकाक से आया था।  फिलहाल पूरे मामले में जांच की जा रही है।  

तमिल अभिनेता जी मारीमुथु का दिल का दौरा पड़ने से निधन
तमिल अभिनेता-निर्देशक जी मारीमुथु का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नादिगर संगम (साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, जी मारीमुथु की एक तमिल टीवी धारावाहिक के लिए डबिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सिद्धरमैया के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक

विज्ञापन

पिछले साल मंत्रिमंडल से भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च आयोजित करने को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी। तत्कालीन विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कांग्रेस भवन से तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास तक मार्च का नेतृत्व किया था। सिद्धरमैया ने मामले को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने शुक्रवार को धारवाड़ में हाईकोर्ट की पीठ में याचिका पर सुनवाई की।

एयरहोस्टेस की हत्या आरोपी ने पुलिस हिरासत में दी जान
मुंबई। एयरहोस्टेस की हत्या के आरोपी सफाईकर्मी विक्रम अटवाल ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली। उसका शव अंधेरी थाने के शौचालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार उसने अपने पैंट को फंदा बना लिया और उससे लटककर आत्महत्या कर ली। प्रशिक्षु एयर होस्टेस छत्तीसगढ़ निवासी रूपल ओगरे दो सितंबर को अंधेरी के फ्लैट में मृत पाई गई थी।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें