फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamilnadu: ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार में बस ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, 30 से अधिक घायल

Wed, 28 Sep 2022 09:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

बस गोपालपुरम से पोलाची की ओर जा रही थी। पोलाची-पलक्कड़ मेन रोड पर बस चालक ने वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान बस और वैन की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयंबटूर के पोलाची के पास बुधवार सुबह एक बस और पिकअप वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक बस गोपालपुरम से पोलाची की ओर जा रही थी। पोलाची-पलक्कड़ मेन रोड पर बस चालक ने वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान बस और वैन की आपस में भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। हादसे में वैन सवार किट्टूसामी और नटराज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल हुए ज्यादातर लोग बस में सवार थे। घायल हुए  दस लोगों को पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज आउट पेशेंट के रूप में किया गया था।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोयंबटूर के जिला कलेक्टर जीएस समीरन ने सरकारी अस्पतालों का दौरा किया और घायलों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें