फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में जिंदा जल गए दो मासूम: घर में खड़ी कार में विस्फोट, मां की हालत गंभीर; अब इस बात का लगाया जा रहा पता

Sat, 12 Jul 2025 10:11 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पलक्कड़

सार

केरल में कार में विस्फोट होने से दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं उनकी मां की हालत गंभीर है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कार में विस्फोट कैसे हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में शुक्रवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के उत्तरी पलक्कड़ जिले के पोलपुली में घर के आंगन में खड़ी एक कार में विस्फोट हो गया जिससे आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों की गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


चित्तूर पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब वे सभी कहीं जाने के लिए तैयार थे और महिला कार स्टार्ट कर रही थी। तभी अचानक कार में विस्फोट हो गया और आग लग गई, जिससे मां और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा, महिला एल्सी की मां और बड़ी बेटी भी झुलस गईं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अल्फ्रेड (6) और एमिलिना (4) के रूप में हुई है वहीं, मां की पहचान एल्सी के रूप में हुई है। 

चित्तूर पुलिस ने बताया कि एल्सी 60 प्रतिशत तक जल गई थीं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एल्सी का फिलहाल कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एल्सी के पति का कुछ समय पहले कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन


हादसे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआत में यह संदेह था कि कार में गैस सिलेंडर होगा जो फट गया। हालांकि, बाद में पुष्टि हुई कि यह पेट्रोल कार थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी पुरानी थी और काफी समय से इस्तेमाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें