आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत अचानक गिर गई इस हादसे में दो बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि जिस वक्त इमारत गिरी उस समय तीन मंजिलों पर रहने वाले तीन परिवारों के आठ किराएदार इमारत में मौजूद थे। उनमें से दो बच्चे थे, और दोनों की मृत्यु हो गई।
पुलिस उपायुक्त सुमित सुनील गरुड़ ने प्रारंभिक जानकारी साझा करते हुए कह कि गुरुवार रात 1.30 बजे अचानक पूरा ढांचा ढह गया। पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया और त्वरित कार्रवाई से उनमें से पांच को बचा सके।
अधिकारी सुनील गरुड़ ने कहा अगर पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने तुरंत आपात स्थिति में भाग नहीं लिया होता, तो इमारत में और लोग मारे गए होते। दुर्घटनास्थल पर आईपीएस अधिकारी ने दो घंटे बिताए इस दौरान एक महिला को बचाया। बचाए गए पांच किराएदारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस बीच, पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 (पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए और मौत की परिस्थितियों पर रिपोर्ट देनी चाहिए) के तहत मामला दर्ज किया और पुरानी इमारत के गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेषज्ञ की राय लेने की प्रक्रिया में है। गरुड़ के मुताबिक, ढही इमारत के बगल में एक और इमारत भी बन रही है।