फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरू में देश का पहला बिटकॉइन एटीएम लगाने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 06:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में बिटकॉइन का पहला एटीएम लगाने वाले दोनों कारोबारियों को पुलिस ने बेंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज में लिप्त कंपनी यूनिकॉइन के सह-संस्थापकों ने आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां के एक मॉल में बिटकॉइन एटीएम लगवाया लिया था।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक 37 वर्षीय हरीश बी. वी. को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दूसरे संस्थापक सार्थक वी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, क्रिप्टो करेंसी का एक डिवाइस और 1.79 लाख रुपये बरामद किए गए। दोनों तमाकुरू के निवासी हैं  और वर्चुअल करेंसी का कारोबारी चलाने के लिए उन्होंने यूनिकॉइन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी खोली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें