फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी ने की भारतीय सेना की तारीफ, पीछे पड़े पाकिस्तानी

Fri, 30 Sep 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर पाकिस्तानी गायक और अब भारतीय नागरिकता ले चुके अदनान सामी का भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करना पाकिस्तानियों को रास नहीं आया। 
विज्ञापन


अदनान सामी ने ट्वीट कर भारतीय सेना की तारीफ क्या की पाकिस्तानियों ने उनके खिलाफ ट्वीटर वार शुरू कर दिया। सामी के ट्वीट को निशाना बनाते हुए उनके खिलाफ सैंकड़ों ट्वीट किए गए। पाकिस्तानियों की इस हरकत पर अदनान सामी ने काफी निराशा जताई।  

अदनान ने अपने ट्वीट में लिखा हमारे बहादुर जवानों के आतंकवादियों के खिलाफ एक शानदार, कामयाब और परिपक्व हमले के लिए उन्हें बहुत बधाई।

अदनान का यह ट्वीट सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। पाकिस्तान के लोगों को अदनान सामी का भारतीय सेना का समर्थन करना रास नहीं आया। वो भी तब जब उन्होंने अपने ट्वीट में कहीं भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया था। लेकिन वह सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानियों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
Big Congratulations to @PMOIndia & our brave Armed forces for a brilliant, successful & mature strategic strike against #terrorism ! #Salute — Adnan Sami (@AdnanSamiLive) September 29, 2016 @AdnanSamiLive @PMOIndia kindly talk with proof, India is a factory of making fabricated news n excuses!#PakistanZindabad — Kaneez Fatima (@kaneez_fatima_k) September 29, 2016 .@AdnanSamiLive This is the only successful surgical strike they ever did pic.twitter.com/lt7UfrXXzr — Saiber Bullie 🏇 (@QasimZaidi_) September 30, 2016 AdnanSamiLive @PMOIndia
Living in a world of fools #liars #peaceprevail — Kaneez Fatima (@kaneez_fatima_k) September 29, 2016 @AdnanSamiLive @PMOIndia You don't have to keep reaffirming your pledge of allegiance to your new motherland — pkpolitics (@pkpolitics) September 29, 2016
विज्ञापन

भारतीय सेना की तारीफ करने पर उखड़े थे पाकिस्तानी

- फोटो : demo pic
लोगों ने उनके खिलाफ जमकर ट्वीट किए। यहां तक की पाकिस्तान के मशहूर कलाकार सलमान अहमद ने भी उनका विरोध करते हुए लिखा कि कभी सोचा नहीं था कि एक संगीतकार भी युद्धोन्मादी बन जाएगा। यह कला और संगीत के लिए एक काला दिन है। 

तमाम ट्वीट पर चुप रहने वाले अदनान सामी ने इसके जवाब में लिखा कि उन्होंने किसी देश के खिलाफ नहीं आतंकवादियों के खिलाफ अपनी राय रखी है। लेकिन उन्हें तकलीफ है कि पाकिस्तान के लोग आतंकवाद और खुद को इससे जोड़ रहे हैं। 

हालांकि पाकिस्तानियों द्वारा अदनान सामी के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद भारत में उनके समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया। अदनान और भारतीय सेना के पक्ष में भी जमकर ट्वीट्स किए गए। Pakistanis r outraged by my earlier tweet. Their outburst clearly means they see Terrorist & Pakistan as the same! #selfgoal #stopterrorism — Adnan Sami (@AdnanSamiLive) September 30, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें