तमिलनाडु के सेलम में भाजपा युवा मोर्चा के सचिव जेवीआर अरुण को 20 लाख रुपए की करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। 36 साल के अरुण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्रिय प्रचारक हैं।
अरुण ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पर लिखा था, 'देश की भलाई के लिए, मैं लाइन में खड़े होने के लिए तैयार हूं। चंद्रबाबू ने प्रस्ताव दिया था, मोदी ने लागू किया है।'
पुलिस केअनुसार, अरुण के पास से 2000 रुपए के 926, 1000 रुपए के 50 नोट और 1000 रुपए के 1530 नोट मिले हैं।
अरुण के पास से कैश मिलने के बाद पार्टी ने उसे तत्काल पद और पार्टी से हटा दिया है।