फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: टीवीके ने कहा- एनडीए के साथ कोई गठबंधन नहीं, डीएमके पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 07:56 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।

सार

तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) ने एआईएडीएमके-भाजपा के साथ गठबंधन की खबरों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि डीएमके ऐसी अफवाहें फैला रहा है। टीवीके ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर किसी राजनीतिक दल या नेता के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
विजय, टीवीके प्रमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच, तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) ने सोमवार को एआईएडीएमके-भाजपा के साथ गठबंधन की बातचीत की खबरों को झूठ करार दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ऐसी अफवाहें फैला रही है, ताकि लोगों में भ्रम पैदा हो। टीवीके, अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी है।  
विज्ञापन


'एनडीए से गठबंधन का दावा पूरी तरह गलत'
टीवीके के उप महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा कि सियासी लाभ के लिए कुछ मीडिया संस्थान और सोशल मीडिया खाते झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, टीवीके और भाजपा-एआईएडीएमके व वीके शशिकला और एस रामदास के नेतृत्व वाले दलों के बीच गठबंधन की बातचीत का दावा पूरी तरह गलत है। 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: वाम मोर्चा ने 192 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता निर्मल कुमार ने एक बयान में कहा, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि किसी भी स्तर पर किसी विशेष दल या राजनेता के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, पहले भी कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ टीवीके को जोड़ने के लिए इसी तरह की झूठी खबरें फैलाई गई थीं और यह पूरी तरह से गलत थीं। 

टीवीके नेता ने आरोप लगाया कि नता और पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा करने के लिए डीएमके के सदस्यों की ओर से इस तरह के झूठे समाचार फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, जीत केवल सच्चाई की ही होगी। जिम्मेदार मीडिया संस्थान और सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं। कृपया किसी भी दावे को साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें। 
विज्ञापन


टीवीके से बातचीत को लेकर क्या बोले पलानीस्वामी?
इससे पहले रविवार को एआईएडीएमके के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने कहा कि न तो उनकी पार्टी और न ही उनके सगयोगी दलों ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विजय के नेतृ्त्वा वाली पार्टी (टीवीके) से कोई बातचीत की है। पार्टी की ओर से आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में पलानीस्वामी से जब पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि टीवीके, एआईएडीएणके के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बने, तो उन्होंने कहा, मैंने पहले भी कहा है। अभी तक एआईएडीएमके और उसके गठबंधन दलों के नेताओं ने उस पार्टी से कोई बातचीत नहीं की है, जिसका आपने जिक्र किया है। पलानीस्वामी ने तीसरी बार यह टिप्पणी की है। उन्होंने 11 और 14 मार्च को भी टीवीके के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज किया था और कहा था कि यह केवल मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें