फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष पर टीवी चैनल के एंकर की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, सुरजेवाला का पलटवार

Thu, 23 Apr 2020 08:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी हुई चर्चा
  • कांग्रेसी बोले, प्रधानमंत्री आखिर मौन क्यों हैं?
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक निजी टीवी चैनल के एंकर द्वारा की गई टिप्पणी पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एंकर पर मर्यादा हनन का आरोप लगाया है। वहीं  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर बांटने वाली राजनीति करने का बयान देकर पलटवार किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि टीवी एंकर पत्रकारिता की आड़ में मर्यादा का हनन न करें। वहीं सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस मामले में प्रधानमंत्री के मौन रहने पर भी सवाल उठाया?

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक तरफ देश की जनता और सरकारें कोविड-19 संक्रमण से लड़ रही हैं। वहीं दूसरे तरफ भाजपा देश में सांप्रदायिकता की आड़ लेकर बंटवारे में लगी है। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार को प्रोपैगैंडा की राजनीति से दूर रहकर राजधर्म निभाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने सोनिया गांधी के बयान नपर पलटवार करते हुए कहा कि संकट के समय में कांग्रेस को सकारात्मक सहयोग करना चाहिए और कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा बयान देकर सांप्रदायिक राजनीति कर कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के खिलाफ मजबूती से जंग लड़ रहे हैं और ऐसे में कांग्रेस की भूमिका रचनात्मक की बजाए बांटने की राजनीति पर है। वहीं जावड़ेकर ने टीवी एंकर पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें