टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार शाम को अपनी बीएमडब्ल्यू कार से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। जोगेश्वरी इलाके में हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका वधू फ्रेम एक्टर सिद्धार्थ की गाड़ी ओशिवरा में लिंक रोड पर तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, दूसरों की जान खतरे में डालने और मोटर वाहन कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
सिद्धार्थ बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी क्लासेस, सावधान इंडिया के अलावा वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां फिल्म में नजर आ चुके हैं।