तमिलनाडु की आरके नगर सीट के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे टीटीवी दिनाकरन ने नए चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार करना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से दिए गए चुनाव चिन्ह 'प्रैशर कूकर' के साथ दिनाकरन प्रचार करते दिखे हैं।
दरअसल, एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह 'दो पत्ति' पर चल रही लड़ाई की वजह से आरके नगर सीट का उपचुनाव दिनाकरन गुट और सीएम पनालीसामी गुट के लिए साख का मुद्दा बन गया है। साथ ही ये सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि इस पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता चुनाव लड़ा करती थीं।
पढ़ें: IT की छापेमारी पर बोले दिनाकरन- PM के इशारों पर हो रही परिवार को तोड़ने की कोशिश
बता दें कि पार्टी सत्तारुढ़ पार्टी एआईएडीएमके की दावेदारी के लिए दिनाकरन ग्रुप और सीएम पनालीसामी ग्रुप में लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। साथ ही दिनाकरन और वीके शशिकला भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। दिनाकरन पर पार्टी चिन्ह के लिए घूस देने का आरोप है, जिसके चलते हुए सीबीआई की छापेमारी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आय से संपत्ति के आरोपों के चलते शशिकला जेल में हैं।
इससे पहले शशिकला और उनके रिश्तेदारों के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।