फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: नाराज बॉम्बे HC ने पूछा- किसी और देश में ऐसा होते हुए देखा है?

Fri, 08 Dec 2017 07:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों में कलाकारों व अन्य को खुलेआम दी जा रही धमकियों को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने कहा कि कलाकारों और अन्य को दी जा रही धमकियों और अपनी राय जाहिर करने पर लोगों पर हो रहे हमलों से भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट ने संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ का हवाला देते हुए कहा कि निर्देशक अपनी फिल्म को रिलीज नहीं कर पाए हैं और एक अभिनेत्री मौत की धमकी का सामना कर रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश एससी धर्माधिकारी ने सवाल पूछा कि क्या किसी और देश में ऐसा होते हुए आप देख रहे हैं? उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों द्वारा फिल्म को बैन किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसी बातें अमीरों के साथ हो रही हैं तो किसी गरीब के साथ क्या होगा?

पढ़ें: पद्मावती रिलीज की टेंशन के साथ संजय लीला भंसाली ने छोड़ा मुंबई

कोर्ट ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि यह एक अलग तरह की सेंसरशिप है जो कि भारत की छवि को धूमिल कर रही है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। हम दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही ऐसी घटनाओं से गर्व महसूस नहीं कर सकते हैं। हम भारत की छवि को धूमिल कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म पद्मावती को लेकर उठे विवाद के चलते फिल्म रिलीजिंग डेट जनवरी में कर दी गई है और यह अब 12 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें