फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद जल्द हल करने के प्रयास, मंत्री देसाई बोले- राउत बिगाड़ रहे माहौल

Thu, 24 Nov 2022 12:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मंत्री देसाई ने बताया कि हमारी सरकार ने चंद्रकांत पाटिल व मुझे यह विवाद हल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हम दोनों राज्यों के सीमावर्ती 85 गांवों के लोगों को पूरी सुविधाएं देंगे। इसके लिए हमने सीएम एकनाथ शिंदे को प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra minister Sambhuraj Desai - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद जल्द हल करने के प्रयास जारी हैं। महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा है कि हम इसका श्रेष्ठ हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सीमावर्ती 85 गांवों के लोगों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। देसाई ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत माहौल खराब कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मंत्री देसाई ने बताया कि हमारी सरकार ने चंद्रकांत पाटिल व मुझे यह विवाद हल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हम दोनों राज्यों के सीमावर्ती 85 गांवों के लोगों को पूरी सुविधाएं देंगे। इसके लिए हमने सीएम एकनाथ शिंदे को प्रस्ताव दिया है। हम इस विवाद को तेजी से हल करने के प्रयास कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने यह विवाद पैदा किया है। 

पीएम व गृह मंत्री से मिलेंगे
महाराष्ट्र के मंत्री देसाई ने यह भी कहा कि हम इस बारे में विचार के लिए जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कर्नाटक अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेगा और हम महाराष्ट्र के न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। 

विज्ञापन

राउत पर लगाया महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ने का आरोप
देसाई ने आरोप लगाया कि शिवसेना बालासाहब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। हम हमारा काम कर रहे हैं, लेकिन वह टीवी पर आकर ऐसी बातें कह रहे हैं, जिनसे राज्य का माहौल खराब हो रहा है। 

अजीत पवार बोले- ध्यान भटकाने की कोशिश 
कर्नाटक- महाराष्ट्र सीमा विवाद पर विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक सीएम के बयान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम को इस मामले में कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने केंद्र से भी हस्तक्षेप की मांग की। पवार ने कहा, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें