फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump Jr.: उदयपुर की शाही शादी में ट्रंप के बेटे का देसी धमाका, रणवीर संग 'व्हाट झुमका' पर लगाए ठुमके

Sun, 23 Nov 2025 09:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

झीलों का शहर उदयपुर में चल रही नेत्रा मंटेना और वंशी गडिराजू की शाही शादी में बॉलीवुड-हॉलीवुड का धमाकेदार मेल देखने को मिला। संगीत में सबसे मजेदार पल तब आया, जब रणवीर सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन को ‘व्हाट झुमका’ पर स्टेज पर नचा दिया। वायरल वीडियो में दोनों देसी धुनों पर जमकर थिरकते दिखे।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप - फोटो : एक्स@DonaldJTrumpJr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों का शहर उदयपुर में इन दिनों एक शाही शादी का ऐसा जादू बिखरा है, जिसने दुनिया की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं। अमेरिकी अरबपति परिवार की बेटी नेत्रा मंटेना और सुपरऑर्डर के सह-संस्थापक व सीटीओ वंशी गडिराजू की शादी के संगीत में बॉलीवुड–हॉलीवुड का अनोखा संगम दिखा, जब डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन रणवीर सिंह की धुनों पर स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आए।

विज्ञापन


21 नवंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय उत्सव में बॉलीवुड और हॉलीवुड की चमक एक साथ दिखी। संगीत समारोह की मेजबानी करण जौहर ने की, जिसमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, कृति सेनन और वरुण धवन जैसे सितारों ने जोरदार परफॉर्मेंस दी।

ये भी पढ़ें:- नोरा और माधुरी दीक्षित की डांस परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल, उदयपुर में अरबपति की बेटी की शादी में नजर आए सेलेब्स
विज्ञापन


ट्रंप जूनियर और बेटिना ने लगाए ठुमके
संगीत समारोह में सबसे यादगार पल तब बना, जब रणवीर सिंह ने ट्रंप जूनियर और बेटिना को अपने हिट गाने 'व्हाट झुमका' पर स्टेज पर डांस करवाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों को पहले साथ नाचते हुए और फिर रणवीर के साथ बॉलीवुड बीट्स पर झूमते हुए देखा जा सकता है।

बेटिना एंडरसन गोल्ड लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लगीं, जबकि रणवीर सिंह ब्लैक फॉर्मल सूट में आकर्षक दिखे। रणवीर ने सिम्बा का मशहूर गीत 'आंख मारे' और गली बॉय का 'अपना टाइम आएगा' गाकर भी महफिल में जान डाल दी।
विज्ञापन


शाही अंदाज में हो रही है शादी
बता दें कि उदयपुर की यह शादी कई ऐतिहासिक और शानदार स्थलों द लीला पैलेस, जेनाना महल और जगमंदिर आइलैंड पैलेस में आयोजित की जा रही है। करीब 600 मेहमान इन तीन दिनों की भव्य रस्मों में शामिल हो रहे हैं। शादी में भारतीय कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर के लाइव परफॉर्मेंस भी होने वाले हैं, जिससे समारोह और भी खास हो गया है।

ये भी पढ़ें:- Smriti Palash Video: स्टेज पर डांस करते दिखे स्मृति-पलाश, हल्दी-मेहंदी के बाद संगीत सेरेमनी से वीडियो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें