फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRS MLAs Poaching Case: SIT ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बीएल संतोष को अभियुक्त के रूप में पेश करने का मामला

Wed, 07 Dec 2022 11:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
बीएल संतोष - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विशेष एसीबी अदालत की ओर से बीएल संतोष और अन्य को अभियुक्त के रूप में पेश करने के ज्ञापन को खारिज करने के बाद तेलंगाना एसआईटी टीम ने बुधवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने प्रस्तावित अभियुक्तों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले में कल यानी गुरुवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


टीआरएस विधायकों में से एक पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के आधार पर, 26 अक्तूबर की रात को तीन आरोपियों- रामचंद्र भारती, कोरे नंद कुमार और सिम्हायाजी स्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

केसीआर की पार्टी के विधायकों ने आरोप लगाया था कि हमें दल बदलने के लिए रिश्वत देने का प्रयास किया गया।  कहा जा रहा है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के चार विधायकों से 100 करोड़ से ज्यादा की रिश्वत की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन


तेलंगाना: लूट की घटना से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने चैतन्यपुरी, हैदराबाद में एक आभूषण की दुकान में लूट की घटना से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के गहने, आग्नेयास्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सोने के गहने 1.35 करोड़ रुपये के हैं। राचकोंडा सीपी महेश भागवत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपी मनीष देवासी, मोहम्मद फिरोज, सुमेर चौधरी, गुड़िया जाट, मनीष वैष्णव और रितेश वैष्णव हैं, जबकि महेंद्र, सुमित डागर, मनीष और मनिया चार आरोपी फरार हैं। आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें