फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलायत जाने वालों की मन्नत पूरी करता है पंजाब का यह गुरुद्वारा

Mon, 07 Oct 2019 04:28 PM IST
रमा सोलंकी रमा सोलंकी

सार

  • हवाई जहाज वाला गुरुद्वारा
  • मन्नत पूरी होने के चलते पड़ा नाम
  • देशभर में प्रसिद्ध है यह गुरुद्वारा
विज्ञापन
ऐरोप्लेन गुरुद्वारा - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर जिले से लगभग 12 किलोमीटर दूर एक गांव है, जिसका नाम है तलहन। इस गांव में एक गुरुद्वारा है जिसकी ख्याति न केवल पंजाब में है बल्कि देश में भी यह काफी प्रसिद्ध है। इसे हवाई जहाज वाला गुरुद्वारा कहा जाता है, हालांकि इसका असली नाम शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारा है। हवाई जहाज से इसका नाम जुड़ने का किस्सा भी काफी रोचक है।

विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि इस यहां विदेश जाने की मन्नत पूरी होती है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं और उनकी इस इच्छा में किसी भी तरह की अड़चन आती है वो यहां आकर अपनी मन्नत रखते हैं। ऐसे लोग अपने साथ खिलौना हवाई जहाज लाते हैं और उसे यहीं छोड़कर जाते हैं। यहां रोजाना लगभग 30 से 40 लोग आते हैं। इनमें से कई ऐसे होते हैं जिन्हें या तो वीजा नहीं मिल रहा होता है या फिर उन्हें विदेश में नौकरी की चाह होती है।

सप्ताह के अंतिम दिनो में तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। एक बार तलहन गांव पहुंचने के बाद इस गुरुद्वारे तक पहुंचना बिलकुल भी मुश्किल नहीं होता है। कोई भी व्यक्ति हवाई जहाज वाले गुरुद्वारे तक पहुंचने का रास्ता बता देता है। यहां तक पहुंचने के सभी मार्गों पर आपको ऐसी दुकानें मिल जाएंगी, जहां आप अपनी पसंद के आकार का खिलौना हवाई जहाज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दुकानों में आप एयर इंडिया के अलावा ब्रिटिश एयरवेज, एयर कनाडा और विदेशी कंपनियों के हवाई जहाज के खिलौने भी दिखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें