फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura SIR: बिहार की तर्ज पर त्रिपुरा में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की कवायद, TMP-EC के बीच 23 जुलाई को चर्चा

Sun, 20 Jul 2025 11:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बिहार में हो रहा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चर्चा में है। अब इस राज्य की तर्ज पर त्रिपुरा में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण की मांग हो रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने त्रिपुरा से टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के एक प्रतिनिधिमंडल को 23 जुलाई को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
प्रद्योत देबबर्मा (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कराया जा रहा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चर्चा के साथ-साथ विवादों में भी घिरा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हो रही है। आगामी 28 जुलाई को शीर्ष अदालत में इस मुकदमे के अलग-अलग पहलुओं पर निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को जवाब देना है। इसी बीच पूर्वोत्तर भारत से भी मतदाता सूची पुनरीक्षण का विचार सामने आया है। त्रिपुरा के राजनीतिक दल ने मांग की है कि आयोग को इस राज्य में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विचार करना चाहिए। आयोग प्रदेश के राजनीतिक दल- TMP के साथ 23 जुलाई को चर्चा करेगा।

विज्ञापन


क्या त्रिपुरा की मतदाता सूची में अवैध प्रवासी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के एक प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग ने 23 जुलाई को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक का मकसद त्रिपुरा की मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों के संभावित पंजीकरण को लेकर पार्टी की तरफ से उठाई गई चिंताओं पर चर्चा करना है।

भाजपा की सहयोगी पार्टी TMP ने कहा- हम एसआईआर कराने का समर्थन करते हैं
दरअसल, त्रिपुरा में भाजपा-नीत गठबंधन सरकार की घटक टीएमपी राज्य में बिहार की तर्ज पर मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) कराने की पक्षधर है। टीएमपी प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ये बैठक टीएमपी के अनुरोध पर बुलाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Patna Hospital Murder Case: पटना के अस्पताल में हत्या मामले में कार्रवाई, बंगाल के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार

निर्वाचन आयोग ने 23 जुलाई को बैठक के लिए बुलाया
देबबर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, त्रिपुरा की मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों के शामिल होने को लेकर हमारी चिंताओं और बिहार की तरह एसआईआर कराने की हमारी मांग के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने हमें 23 जुलाई को एक बैठक के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : खाते में 7 करोड़, घर में 1500 सिम कार्ड, कई लैपटॉप; सत्तारूढ़ जदयू के नेता को EOU ने दबोचा

नौ सदस्यीय TMP प्रतिनिधिमंडल पूर्वोत्तर में चुनावी प्रक्रिया पर बात करेगा
उन्होंने कहा, जो लोग हमारी आलोचना करते रहते हैं, उनके लिए मेरा एक ही जवाब है-हम अपनी अगली पीढ़ी की रक्षा की कोशिश तो कर रहे हैं और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। यह केवल टिपरा मोथा पार्टी की नहीं बल्कि हर भारतीय की लड़ाई है। कृपया दलगत राजनीति से ऊपर उठें और अवैध प्रवास के विरुद्ध एकजुट हों। पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देबबर्मा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीएमपी प्रतिनिधिमंडल पूर्वोत्तर राज्य में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई प्रमुख मुद्दे उठाएगा।

संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें