फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: 'मन की बात' सुनते समय भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, कई घायल; पार्टी ने सहयोगी टिपरा मोथा पर लगाया आरोप

Sun, 27 Jul 2025 09:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला।

सार

Tripura: त्रिपुरा के खोवाई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुनते समय भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए और वाहन जला दिए गए। भाजपा ने इसके लिए सहयोगी दल टिपरा मोथा को जिम्मेदार ठहराया, जबकि टिपरा मोथा ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश बताया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के खोवाई जिले में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुनते समय भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना रविवार को पूर्वा तकसैया नामक एक आदिवासी गांव में हुई, जो चंपाहोवर थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


हमले के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियां और दस मोटरसाइकिलें जला दी गईं। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस हमले के टिपरा मोथा पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। हालांकि, प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व वाली टिपरा मोथा ने इस हमले में शामिल होने से इनकार किया है। इस घटना ने राज्य में सियासी माहौल गरम कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन


खोवाई के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुदियारासु ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता एक घर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुन रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है और इसका ‘मन की बात’ कार्यक्रम से कोई सीधा संबंध नहीं है। एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाजपा के जनजाति मोर्चा के महासचिव बिपिन देबबर्मा ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे टिपरा मोथा की युवा इकाई का हाथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर उस समय जानलेवा हथियारों से हमला किया गया, जब वे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें से दो को खोवाई से अगरतला के जीबीपी अस्पताल में रेफर किया गया है। उपद्रवियों ने कई वाहनों और मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया है। बिपिन देबबर्मा ने कहा,  हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और मुख्यमंत्री माणिक साहा से मांग करते हैं कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जितेंद्र सिंह बोले- निसार केवल एक उपग्रह नहीं, भारत की विश्व के साथ वैज्ञानिक साझेदारी है

टिपरा मोथा के नेता और राज्य के वन मंत्री अनीमेष देबबर्मा ने इस हमले में अपनी पार्टी की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता भाजपा क्या कह रही है। हम अपने सहयोगी दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं या समर्थकों पर हमला नहीं करते। यह किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। हमारी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें