फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Tripura: त्रिपुरा विधानसभा में अश्लील वीडियो देखते पाए गए भाजपा विधायक, कांग्रेस ने घटना को बताया शर्मनाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 30 Mar 2023 08:21 PM IST

सार

यह घटना तब हुई जब बजट सत्र के आखिरी दिन बुधवार को विधानसभा में कार्यवाही चल रही थी और इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बागबासा सीट के विधायक जादव लाल नाथ ने दावा किया कि कॉल आते ही उनके फोन पर अश्लील वीडियो आने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता जादव लाल नाथ - फोटो : SOCIAL MEDIA


यह घटना तब हुई जब बजट सत्र के आखिरी दिन बुधवार को विधानसभा में कार्यवाही चल रही थी और इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उत्तरी त्रिपुरा जिले के बागबासा सीट के विधायक नाथ ने दावा किया कि कॉल आते ही उनके फोन पर अश्लील वीडियो आने लगे।


पेश की सफाई 

अब इस मामले में विधायक ने सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा, 'मैं अच्छी तरह जानता हूं कि सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। बार-बार फोन आ रहे थे, मैंने फोन उठाया और फिर मेरे फोन पर अश्लील वीडियो आने लगे। फिर भी मैंने इसे बंद कर दिया।' उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले पर राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य से बात की है, जिन्होंने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है।


विपक्ष ने कार्रवाई की मांग की 

कांग्रेस ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है और नाथ को इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा ने कहा, 'इस घटना ने सभी विधायकों की छवि को धूमिल किया है। इस आदमी को उचित दंड मिलना चाहिए। विधानसभा में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है, वह अश्लील दृश्य कैसे देख सकता है?' नेता प्रतिपक्ष अनिमेष देबबर्मा ने भी नाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, 'स्पीकर को इस तरह के कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।'


अभी तक इस मुद्दे पर कोई शिकायत नहीं मिली: विधानसभा अध्यक्ष 

विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मुद्दे पर कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकता। अगर कोई शिकायत दर्ज की जाती है, तो मैं जांच शुरू करूंगा और उचित कार्रवाई करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next