फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura MLAs Suspended: त्रिपुरा विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के लिए पांच विधायक निलंबित

Fri, 07 Jul 2023 10:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

टिपरा मोथा के तीन निलंबित विधायकों में बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा का नाम शामिल है। विपक्षी दलों ने स्पीकर के फैसले का विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए। 
विज्ञापन
Tripura Assembly - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा विधानसभा में पांच विधायकों को सदन में हंगामा करने पर निलंबित कर दिया। सदन के स्पीकर विश्वाबंध सेन ने सीपीआई (एम) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा विधायक को सदन में अशांति फैलाने के लिए एक दिन के लिए निलंबित किया है।
विज्ञापन

 
टिपरा मोथा के तीन निलंबित विधायकों में बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा का नाम शामिल है। विपक्षी दलों ने स्पीकर के इस फैसले का विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए। 
 
क्या है मामला?
दरअसल, आज विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा और टिपरा मोथा पार्टी के विधायकों के बीच बहस हो गई। विपक्षी दल के नेता अनिमेष देबबर्मा ने त्रिपुरा बागबासा विधानसभा के भाजपा विधायक जादव लक नाथ द्वारा पोर्न फिल्म देखने के मुद्दे पर सवाल किया। सदन के अध्यक्ष ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बाद उनसे बात करने की बात कही, लेकिन विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्पीकर ने सदन से पांच विधायकों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर मामले से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ नेता स्पीकर की ओर कागज भी फेंक रहे हैं। विधायकों को समझाने की कोशिश भी की जा रही है, लेकिन मामला शांत नहीं हो रहा।

पेश किया गया 27,654 करोड़ रुपये के घाटे का बजट 
त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्राणजीत सिंघा रॉय ने चालू वित्त वर्ष के लिए 27,654 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। इसमें किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं है। मानसून सत्र के पहले दिन बजट पेश करते हुए सिंघा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय 5,358.70 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के परिव्यय की तुलना में 22.28 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि बजट में 611.30 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया गया था। 
मंत्री ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर एक स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना-2023 शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

बजट में 12वीं कक्षा की 100 लड़कियों की टॉपर्स को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए मुफ्त स्कूटर प्रदान करने के लिए एक नई योजना, मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना शुरू करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें