जानकारी के मुताबिक आमबासा थाने के तहत हातिमाराछरा पुलिस नाके पर तलाशी अभियान के दौरान एक कार मिजोरम से आ रही थी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने की कोशिश करने लगे।
त्रिपुरा में चुनाव से पहले गुरुवार को चार किलो हेरोइन और दस हजार याबा टैबलेट के साथ तीन लोगों को एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इनका बाजार मूल्य 4.2 करोड़ रुपए है। गुरुवार को राज्य मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आमबासा थाने के तहत हातिमाराछरा पुलिस नाके पर तलाशी अभियान के दौरान एक कार मिजोरम से आ रही थी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने की कोशिश करने लगे।
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आमबासा थाने की पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने गंगानगर थाना पुलिस की मदद से गंगानगर पुलिस नाका प्वाइंट पर कार को रोक लिया।
विज्ञापन
उक्त नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्करों जिनकी पहचान महाजल आलम, अबु कलाम और जहीर मिया के रूप में हुई। उनको तुरंत नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस के तहत गंगानगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।