फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Politics: त्रिपुरा में कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित छह नेता टीएमसी में शामिल

Thu, 08 Dec 2022 02:28 PM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Tripura Politics: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। इससे पहले टीएमसी ने कांग्रेस को झटका दिया है। कांग्रेस के छह नेताओं ने टीएमसी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता टीएमसी में शामिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।  कांग्रेस के छह नेता तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। टीएमसी में शामिल होने वालों में त्रिपुरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा त्रिपुरा कांग्रेस के नेता तेजेन दास, अनंत बनर्जी, बिमल रुद्र पॉल, पूर्णिता चकमा और समरेंद्र घोष ने भी टीएमसी का दामन थाम लिया है।  जानकारी के मुताबिक, टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में ये नेता टीएमसी में शामिल हुए।

त्रिपुरा टीएमसी अध्यक्ष बन सकते हैं पीयूष
माना जा रहा है कि पीयूष कांति बिस्वास को त्रिपुरा टीएमसी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। त्रिपुरा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 मार्च, 2023 को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें