फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: सीएम बिप्लब देब बोले- तीन दशक बाद अगरवुड से जुड़े व्यापार का हुआ रास्ता साफ 

Sun, 18 Jul 2021 03:22 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विट करते हुए कहा कि अगरवुड और उसके उत्पादों में अर्थव्यवस्था के रूपांतरण की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा, पिछली शाम प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अगरवुड क्षेत्र के सतत विकास पर चर्चा हुई।a
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब और पीएम मोदी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को कहा कि लगभग तीन दशक के बाद सरकार सैद्धांतिक रूप से राज्य के लिए इत्र और अगरबत्ती का व्यापार के लिए सहमत हो गई है। राज्य में रोजगार को बढ़ाने के लिए यह बड़ी जीत है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विट करते हुए कहा कि अगरवुड और उसके उत्पादों में अर्थव्यवस्था के रूपांतरण की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा, पिछली शाम प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अगरवुड क्षेत्र के सतत विकास पर चर्चा हुई।


उन्होंने कहा कि इसकी खेती, इस क्षेत्र में अनुसंधान और परीक्षण पर भी चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि राल के पेड़ की गिनती राज्य में लगभग 50 लाख है। वर्ष 1991 में अगर की लकड़ी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पेड़ की लड़की, उसके चिप, पाउडर, परल और धूल तक पर प्रतिबंध था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें