त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि हर घर में गाय होना चाहिए। यहां 50 रुपये प्रति लीटर दूध मिलता है, लोग नौकरी के लिए 10 साल से घूमते रहते हैं वहीं अगर 10 साल गाय पाल लेते तो अपने आप 10 लाख का बैंक बैलेंस तैयार हो जाता।
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा कि राज्य के युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों तक राजनैतिक पार्टियों के पीछे भागते रहे और अपने जीवन के इतने साल बर्बाद कर दिए। अगर यही युवा इस दौरान पान की एक दुकान खोल लेते तो उनके बैंक बैलेंस में 10 लाख रुपए होते।
आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएम देब ने कहा था कि अगर भारत के पास इंटरनेट की तकनीक नहीं होती तो महाभारत में संजय धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों-देखा हाल कैसे बयां कर पाता?
उन्होंने कहा कि देश के पास उस वक्त सेटेलाइट मौजूद थी और ये लाखों साल पहले तकनीक के मौजूद होने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोग इसे नकार देते हैं, लेकिन यही सच है। अपने तर्क पर सफाई देते हुए सीएम देब ने कहा कि छोटी सोच वाले इस सच पर विश्वास नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि लोग यहां काम करना चाहते हैं, लेकिन सपने दूसरे देशों के देखते हैं। न उलझें और न ही दूसरों को उलझाएं।
त्रिपुरा सीएम
बिप्लब ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को भी तमाशा बताया था। उन्होंने 21 साल पहले डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड चुने जाने पर सवालिया निशान लगाया था। हालांकि उन्होंने वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली ऐश्वर्या राय की तारीफ की थी और उन्हें भारतीय महिलाओं का सही प्रतिनिधि बताया।