फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: 'टिपरा मोथा के उपचुनाव नहीं लड़ने से BJP को फायदा', त्रिपुरा सीएम का बड़ा बयान; माकपा ने किया पलटवार

Sat, 02 Sep 2023 10:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे सीएम मणिक साहा ने कहा कि जनता के बीच भाजपा को लेकर गलत धारणा पैदा हुई है। इस साल के विधानसभा चुनावों में भाजपा बॉक्सानगर की सीट हार गई थी।
विज्ञापन
Manik Saha - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा ने आगामी चुनावों में टिपरा मोथा के भाग न लेने के फैसले पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि टिपरा मोथा के आगामी उपचुनावों में भाग न लेने से इसका फायदा भाजपा को होने वाला है। वहीं सीपीआई(एम) ने इससे भाजपा विरोधी वोट के मजबूत होने का दावा किया है।
विज्ञापन


टिपरा मोथा ने शुक्रवार को कहा कि वह जो विधानसभा क्षेत्रों सिपाहीजला जिले के धनपुर और बॉक्सानगर उपचुनावों में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। सीएम मणिक साहा ने कहा, 'टिपरा मोथा का निर्णय महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे भाजपा विरोधी वोटों को मजबूत करने के विपक्ष के प्रयास में शामिल नहीं हुए। इस फैसले से हमारी पार्टी को फायदा जरूर होगा। मेरा मानना है कि भाजपा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भारी मतों से जीत हासिल करेगी।' 

उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे सीएम साहा ने कहा कि जनता के बीच भाजपा को लेकर गलत धारणा पैदा हुई है। इस साल के विधानसभा चुनावों में भाजपा बॉक्सानगर की सीट हार गई थी, लेकिन धनपुर में भाजपा विरोधी वोटों के बंट जाने से भाजपा ने यहां जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार हम गलतफहमी दूर करने में सफल रहे हैं और इसका एकमात्र कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास था। पीएम न केवल एक समुदाय बल्कि सभी के लिए काम कर रहे हैं। 

वहीं सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव जीतेन्द्र चौधरी ने बताया कि टिपरा मोथा के कार्यकर्ता वामपंथियों के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'टिपरा मोथा ने जो घोषणा की है, वह एक रणनीतिक बयान है। लेकिन जमीनी स्तर पर टिपरा मोथा और सीपीआई(एम) के कार्यकर्ता उपचुनावों के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।'  

उन्होंने दावा किया है कि टिपरा मोथा का यह फैसला बाजपा विरोधी वोटों के विभाजन को रोकने में मददगार साबित होगा। सीपीआई(एम) विधायक समसुल हक की मृत्यु के बाद बॉक्सनगर और धनपुर के विधायक के तौर पर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के बाद यहां भी उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। सीपीाई(एम) ने बॉक्सानगर और धनपुर के लिए कौशिक चंद्र और मिजन हुसैन को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। 

भाजपा ने बॉक्सानगर के लिए तफज्जल हुसैन और धनपुर के लिए बिंदु देबनाथ को उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंसे के दौरान टिपरा मोथा के अध्यक्ष बी के ह्रांगखॉल ने कहा, उपचुनावों में टिपरा मोथा की तरफ से एक भी उम्मीदवार हिस्सा नहीं लेगें। 

टिपरा मोथा के संस्थापक प्रद्योत देबबर्मा ने 26 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जहां दोनों के बीच उपचुनावों से पहले "स्वदेशी लोगों के अधिकारों और कल्याण" पर चर्चा हुई थी। 

विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी पसंद के अनुसार लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र है। यह उपचुनाव पूर्वोत्तर राज्य के आदिवासियों के लिए अलग ग्रेटर टिपरालैंड की मांग से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें