फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम, माकपा समर्थकों के साथ झड़प में हुआ था घायल 

Sat, 04 Jun 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

पुलिस ने बताया, बीते बुधवार को राधानगर इलाके में भाजपा और माकपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे। प्रदीप डे गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में भाजपा और माकपा समर्थकों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब सामने आ रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप डे की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिणी त्रिपुरा जिले के एसपी कुलवंत सिंह ने बताया, गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्रदीप डे को जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
पुलिस ने बताया, बीते बुधवार को राधानगर इलाके में भाजपा और माकपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। एसपी कुलवंत सिंह ने बताया मृतक प्रदीप डे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। दोषियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। 

कम से कम 10 लोग हुए थे घायल 
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें