फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक और निकाह हलाला के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली निदा खान थामेंगी भाजपा का दामन

Fri, 10 Aug 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निदा खान - फोटो : self
विज्ञापन

आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष और तीन तलाक के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली निदा खान भाजपा में शामिल होंगी। गुरुवार को उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह तीन तलाक, निकाह हलाला और बहुविवाह की पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का दामन थामेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि 24 वर्षीय निदा खान उस वक्त चर्चा में आईं थी, जब बरेली के एक प्रभावशाली आला हजरत दरगाह ने उनके खिलाफ सामाजिक रूप से बहिष्कार करने का एक फतवा जारी किया था। फतवा देने वालों ने कहा था कि वे उन्हें इस्लाम से निकाल कर हुक्का पानी बंद कर देंगे। उनके जनाजे की नमाज नहीं होगी। बीमार होने पर दवाई न की जाए। मृत शरीर को दफन न किया जाए।  

निदा खान खुद तीन तलाक पीड़िता हैं। वो निकाह हलाला और तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए एक एनजीओ चलाती हैं, जिसका नाम आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी है।

उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि मैं जिलास्तर पर तीन तलाक, निकाह हलाला और बहुविवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हूं और मैंने महसूस किया है कि हर दूसरे परिवार में एक महिला ऐसी है जो इससे पीड़ित है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद वो इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगी और पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ेंगी।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि निदा खान की ज्वाइनिंग कब और किस जगह के लिए होगी। हाईकमान अब तक निदा की ज्वाइनिंग दिल्ली में कराने के मूड में था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में लखनऊ में ज्वाइनिंग कराने के भी विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

वजह यह बताई गई है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में नहीं हैं, लेकिन इस बीच उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य और बरेली के एक मंत्री के बीच निदा की ज्वाइनिंग का श्रेय लेने की होड़ शुरू होने की भी चर्चा है। इसकी वजह से हाईकमान असमंजस में है और इसी वजह से यह आयोजन दिल्ली में हो या लखनऊ में, इसको लेकर देर रात तक पेच फंसा रहा।

विज्ञापन

तीन तलाक और हलाला के खिलाफ मुहिम चला रही निदा खान करीब सप्ताह भर से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। दो दिन पहले उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के बुलावे पर वो देहरादून गई थीं, जहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उपाध्यक्ष श्याम जाजू से फोन पर बात कराई गई थी। इसी दौरान उनकी दिल्ली में अमित शाह से आमने-सामने मुलाकात कराकर पार्टी ज्वाइन कराने का कार्यक्रम बना था। इसके तहत निदा को गुरुवार को दिल्ली जाना था, लेकिन श्याम जाजू के इंदौर में होने के कारण इस कार्यक्रम को टाल दिया गया।

अब बताया जा रहा है कि अमित शाह दिल्ली में नहीं हैं, इसलिए फिलहाल निदा को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कराना मुमकिन नहीं है, लिहाजा अब उन्हें लखनऊ में पार्टी ज्वाइन कराने को कहा गया है। हालांकि अभी यह कार्यक्रम भी फाइनल नहीं है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी के पदाधिकारियों के बीच इस मसले को अंतिम रूप से तय करने के लिए बातचीत होगी। इसके बाद कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। अगर ज्वाइनिंग लखनऊ में हुई तो यूपी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कोई प्रतिनिधि भी मौजूद रहेगा। निदा के साथ काशीपुर (उत्तराखंड) सायरा बानो को भी पार्टी ज्वाइन कराने को कहा गया है। हालांकि उत्तराखंड के कुछ पार्टी ने सायरा को देहरादून में पार्टी ज्वाइन कराने पर जोर दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें