ट्रिपल तलाक मामले में कल संसद में बिल पेश हो सकता है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि तीन तलाक पर बिल को संसद में कल पेश किया जायेगा। आपको बता दें कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक को पिछले हफ्ते ही कैबिनेट में मंजूरी दी थी।
पढ़ें- ट्रिपल तलाक पर प्रियंका और मायावती बताएं अपना रुख
भाजपा सरकार ने इस बिल को पास कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों को इस मौके पर संसद में ही मौजूद रहने को भी कहा है। बता दें कि ट्रिपल तलाक विधेयक का मसौदा तैयार करने से पहले मुस्लिम संगठनों से राय नहीं ली गई थी। सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी।
सरकार से पूछा गया था कि तीन तलाक पर मसौदा कानून तैयार करने से पहले सरकार ने मुस्लिम संगठनों से सलाह ली थी या नहीं। इस सवाल पर विधि राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी ने अपने लिखित जवाब में कहा कि नहीं। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तुरंत तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) चलन में बना हुआ है, जिसके लिए कानून लाए जाने की आवश्यकता है।