लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय मंगलवार को सीबीआई कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे रोज वैली चिट फंड घोटाले के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में पार्टी के एक और सांसद तापस पाल को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद यह पहली बार है जब सुदीप से इस मामले में पूछताछ की गई।
सवाल पूछे जाने पर सुदीप ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी से कहा है कि कि वह यह जानने के लिए सीबीआई की पूछताछ का सामना करने आए हैं कि उनके खिलाफ क्या आरोप हैं।
उन्होंने मोदी सरकार पर अपने और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि रोज वैली घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।