फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल के दो गुटों में झड़प, 12 गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2022 04:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिउड़ी (पश्चिम बंगाल))।

सार

अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया और वहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत अब भी गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना सैंथिया थाना क्षेत्र के बहारपुर गांव में सोमवार शाम को हुई। हिंसक झड़प में एक देसी बम भी फेंका गया। 

विज्ञापन


कई अन्य बम भी बरामद कर निष्क्रिय कर दिए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि झड़प तृणमूल कांग्रेस के दो स्थानीय गुटों के बीच हुई। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, झड़प आपसी कलह के कारण हुई और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। 

अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया और वहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत अब भी गंभीर है। सिउड़ी से तृणमूल कांग्रेस के विधायक विकास चौधरी ने कहा, स्थानीय विवाद के चलते यह झड़प हुई। 
विज्ञापन


इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष ध्रुबा सहाय ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के कारण बीरभूम में पार्टी के गुटों में झड़प आम बात हो गई है। पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें