फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: घूस न देने पर TMC के नेता ने महिला से किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। महिला ने नेता पर शारीरिक शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसने नेता को घूस नहीं दिया तो नेता ने उसका बलात्कार किया है। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


पूर्वी मिदनापुर जिले के  पुलिस सुपरिटेंडेंट आलोक रजोरिया ने बताया कि सोमवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के नेता असित हजारा को  उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया है।

 मामला कोलकाता से करीब 150 किलोमीटर दूर नंदीग्राम एम्दाबाद के सुब्दी गांव का है। महिला के साथ बलात्कार की घटना  30 सितंबर की रात को हुई और महिला ने शिकायत 2 अक्टूबर को दर्ज कराई, महिला का मेडिकल परीक्षण 3 को कराया गया जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई है।   
विज्ञापन


पढ़ें:  एनआईए को मंगलवार को मिल जाएगा नया मुख्यालय

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है कि नेता ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे पकड़ा और खींचता हुआ निजी क्लब के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। यह तब हुआ जब गांव के लोग अतिंम संस्कार में शामिल होने गए थे। 

महिला को इंदिरा आवास योजना के तहत 40,000 रुपए मिले थे नेता उसमें से 10,000 रुपए घूस मांग रहा था, महिला ने रुपए नहीं दिए तो असित हजारा ने उसके साथ बलात्कार किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें