फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: लोकल में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, मदद को आए 1 रुपी क्लीनिक के डॉक्टर

Tue, 10 Oct 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
mumbai - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई के दादर स्टेशन पर कल रात महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।  महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। इतना समय नहीं था कि उसे अस्पताल तक ले जाया जाता। 26 वर्षीय महिला सलमा शेख मुंबई लोकल से सीएसटी से कल्याण की तरफ जा रही थीं कि दादर स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 3  पर उसे अचानक दर्द शुरू हो गया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों, आरपीएफ की महिला विंग और वन रुपीज क्लीनिक के डॉक्टर मदद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद मां और नवजात को केईएम अस्पताल भेज दिया गया।  मां और बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर है। 

पढ़े: कमर के दर्द से परेशान हुए मुंबई मेयर, बीएमसी ने खरीद दी 20 लाख की कार


सलमा शेख की मदद के लिए वन रुपी क्लीनिक के डॉक्टर प्रज्वलित सामने आए। सलमा शेख ने सोमवार रात 10.17 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया।   कुछ ऐसा ही मार्च महीने में दादर स्टेशन पर हुआ था जब सुल्ताना खातून ने  लोकल ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


 मुंबई के 14 रेलवे स्टेशनों पर वन रुपी क्लीनिक चलाई जा रही है।  इस क्लीनिक में  स्टेशनों पर होने वाली 24X7 दुर्घटनाओं में पीड़ित होने वालों को मदद पहुंचाई जाती है। इसमें यात्रियों को ईलाज के लिए  एक रुपया देना होता है। 
  Mumbai: 26-year-old woman delivered a baby with assistance of doctor of One Rupee Clinic & woman RPF on a platform at Dadar station y'day pic.twitter.com/ch4xBxYPKu — ANI (@ANI) October 10, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें