फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को नमन: सीमा प्रहरियों के बलिदान को किया याद, पुलिस स्मारक पर गृह राज्यमंत्री मिश्र ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 24 Oct 2021 08:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम में शहीद सीमा प्रहरियों के परिजनों का सम्मान किया गया। शहीद सम्मान परेड भी आयोजित की गई। मंत्री मिश्र ने परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को अपने वीर शहीदों को याद किया। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की खातिर सर्वोच्च बलिदान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


इस मौके महिला दस्ते ने मशाल मोटर साइकिल रैली निकाली। 'वीरता की दीवार' पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को खासतौर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मिश्र के अलावा बीएसएफ के एसडीजी आईपीएस डॉ. एस एल थाओसेन भी मौजूद थे। शहीदों के परिजनों की उपस्थिति में स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।  कार्यक्रम में शहीद सीमा प्रहरियों के परिजनों का सम्मान किया गया। शहीद सम्मान परेड भी आयोजित की गई। मंत्री मिश्र ने परेड की सलामी ली। 

गृह राज्यमंत्री मिश्र ने महिला मशाल मोटरसाइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट से होते हुए लाल किला और राजघाट होते हुए सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां उसका समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें