पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा
- फोटो : एएनआई
मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की याद में तालकटोरा स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायक अनूप जलोटा ने खास प्रस्तुति दी। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सहित कई विशिष्ट हस्तियों ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की।
गौरतलब है कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे जेटली का राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बीते 24 अगस्त को निधन हो गया था। विदेश दौरे पर होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेटली के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके निधन के दो दिन बाद पीएम ने उनके आवास पर जा कर उनके परिजनों को ढाढस बंधाया था।