फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBV154 vaccine: देश की पहली नेजल वैक्सीन का परीक्षण पूर्ण, कसौटियों पर खरा उतरा टीका

Mon, 15 Aug 2022 02:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BBV154 वैक्सीन परीक्षणों में सुरक्षित, बर्दाश्त किए जाने योग्य और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने वाली साबित हुई है। इस वैक्सीन को भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल लि. ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
nasal vaccine - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बायोटेक ने देश की पहली नेजल (नाक से दी जाने वाली) कोविड वैक्सीन बीबीवी-154 के तीसरे चरण का सफल परीक्षण कर लिया है। यह कोरोना से बचाव की बूस्टर खुराक के तौर पर दी जाएगी। 

विज्ञापन

BBV154 वैक्सीन परीक्षणों में सुरक्षित, बर्दाश्त किए जाने योग्य और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने वाली साबित हुई है। नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल लि. ने तैयार किया है। 

 



खबरों के मुताबिक BBV-154 नैसल वैक्सीन के पहले और दूसरे क्लीनिकल ट्रायल में यह कामयाब पाई गई है। जिन लोगों ने पूर्व में पहले व दूसरे टीके लगा लिए थे, उप पर तीसरे या बूस्टर डोज के रूप में इसका परीक्षण किया गया था। 
विज्ञापन

वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़े ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़े राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण को मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। पहली खुराक के परीक्षण के दौरान कई स्तरों पर जांच की गई थी। पहले चरण के क्लीनिकल ट्रायल में स्वस्थ वॉलंटियर्स को दी गई वैक्सीन की खुराक ने अच्छी तरह से काम किया। कोई प्रतिकूल घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें