फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS Chopper Crash: अगले दो हफ्ते में पूरी हो सकती है जांच, कुछ चश्मदीदों ने बयान बदला 

Thu, 16 Dec 2021 08:49 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के नीलगिरी में हुए इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 12 अन्य सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु कुन्नूर में हुए सैन्य विमान दुर्घटना की जांच अगले दो हफ्ते में पूरी होने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी और 11 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हादसे के बाद सरकार ने इसकी तीन पक्षीय जांच के आदेश दिए थे। बाद में हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे जांच 
इस हादसे की जांच भारतीय वायुसेना के अधिकारी और देश के सबसे उम्दा हेलिकॉप्टर पायलट रहे एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह, भारतीय सेना के ब्रिगेडियर रैंक के एक अधिकारी और भारतीय नौसेना कर रही है। इस घटना के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं जो तमिलनाडु नीलगिरी में दुर्घटनास्थल के करीब मौजूद थे। सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि जांच टीम के अगले दो हफ्ते में अपनी जांच पूरी कर लेने की उम्मीद है।

जांच दल ने हादसे के अगले दिन से ही अपना काम शुरू कर दिया था। सूत्र ने बताया कि जांच टीम ने चश्मदीदों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है लेकिन इनमें से कुछ ने अपना बयान बदला है। 
विज्ञापन


कयासबाजी से बचने की दी सलाह 
8 दिसंबर को हुई इस दुर्घटना के बाद से सोशल मीडिया पर इस हादसे के पीछे साजिश और अन्य तरह के कयास जारी हैं। वायुसेना के शुक्रवार को ट्वीट पर कहा था कि इस दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित की है। यह जांच तेजी से चल रही है और कोशिश है कि दुर्घटना केपीछे की वजह का पता जल्द से जल्द लग जाए। तब तक के लिए उचित होगा कि लोग किसी तरह की कयासबाजी से बचें। यह हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए सम्मान होगा।

जांच दल ने हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की जांच भी शुरू कर दी थी। इसके लिए बंगलुरु और दिल्ली के तकनीकी अधिकारियों की मदद ली गई। सूत्रों ने बताया था कि ब्लैक बॉक्स काफी सुरक्षित हालत में मिला था और फ्लाइट के सारे डाटा और पायलट व एटीसी की बातचीत के रिकार्ड सुरक्षित हैं।  
विज्ञापन



  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें