फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-रूस के बीच सेना के तीनों अंगों का पहला संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

Sat, 21 Oct 2017 01:47 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-रूस युद्ध अभ्यास - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत और रूस ने शुक्रवार को सेना के तीनों अंगों का पहला मेगा युद्धाभ्यास शुरू किया। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अभियान संबंधी संचालन समन्वय को बढ़ाना है।
विज्ञापन


#Visuals from the opening ceremony of the tri-service Exercise INDRA 2017 in Vladivostok, earlier today #Russia pic.twitter.com/pykt3DrYzl— ANI (@ANI) October 20, 2017


10 दिनों तक चलने वाले अभ्यास इंद्र में भारतीय दल से करीब 450 सैनिक जबकि रूस की तरफ से लगभग 1000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बृहस्पतिवार को बताया गया कि तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास साझा चुनौतियों पूरी तरह से निपटने की दोनों देशों की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः 400 KM दूर से मिसाइल पकड़ने वाले AWACS की भारत में कमी, पाक-चीन आगे

मेजर जनरल एनडी प्रसाद ने कहा कि  कहा कि दोनों देशों की तीनों सेनाओं के अब तक के पहले अभ्यास से भारत-रूस सामरिक भागीदारी की जीवंतता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि विद्रोह विरोधी अभियानों में रूसी और भारतीय सेनाओं के अभियान संबंधी समृद्ध अनुभव से दोनों पक्षों को अपनी क्षमताओं के और विकास में बहुत फायदा होगा।

#Visuals from the opening ceremony of the tri-service Exercise INDRA 2017 in Vladivostok, earlier today #Russia pic.twitter.com/pykt3DrYzl— ANI (@ANI) October 20, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें