फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: राजकोट में भूकंप के झटके, तीन घंटे के अंदर दो बार कांपी धरती, कोई हताहत नहीं

Wed, 08 Dec 2021 05:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

3.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 6:53 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र राजकोट जिले के गोंडल शहर से 22 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल कस्बे के पास बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप सुबह 6:53 बजे दर्ज किया गया। उसी क्षेत्र में 2 तीव्रता का हल्का आफ्टरशॉक भी आया। राजकोट के जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने पुष्टि की है कि भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन


गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 3.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 6:53 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र राजकोट जिले के गोंडल शहर से 22 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। यह पृथ्वी की सतह से लगभग सात किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। आईएसआर ने कहा कि बाद में सुबह 9:40 बजे 2 तीव्रता के हल्के झटके भी उसी क्षेत्र में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें