फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की बोगी पर गिरा पेड़

Sun, 12 Jun 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर गिरा पेड़ - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही 14258 डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की एक बोगी पर रविवार की भोर में पेड़ की एक भारी भरकम डाल गिर गई जिसकी वजह से एक महिला यात्री घायल हो गई। बताया जाता है कि भारी आंधी तूफान की वजह से पेड़ की डाल ट्रेन के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन


यह घटना वाराणसी जिले से सटे के सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास की है जहां दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ ट्रेन पर महुआ के पेड़ की एक डाल जा गिरी। रविवार की भोर में चार बजे के आस पास आई तेज आंधी तूफान की वजह से यह दुर्घटना हुई। जिसमें खिड़की के पास बैठी एक महिला यात्री शशि (19) घायल हो गई। उसे भदोही उतरना था।

घटना के समय ट्रेन सुरियावां स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। पेड़ गिरने से बिजली का तार भी टूट गया जिसके बाद पेड़ की डाल काट कर वहां से हटाई गई और ट्रेन को रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में एक घंटे 40 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही। इससे कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें