फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के पास मालगाड़ी पटरी, से उतरी, ट्रेनें जहां की तहां खड़ी

Sat, 13 Aug 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार जा रही मालगाड़ी देर रात बांसडीह के पास पटरी से उतर गई। इससे बिहार जाने वाली कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गई हैं। बलिया से रेलवे अधिकारियों का एक दल बांसडीह के लिए रवाना हो गया है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण पटरी टूटना है या कुछ और, रेलवे इस बारे में अभी कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलिया-छपरा रेलमार्ग पर छपरा जा रही मालगाड़ी रात एक बजे पटरी से उतर गई। दुर्घटना के समय मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी, इसलिए इंजन एवं डिब्बों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची, लेकिन पटरी काफी दूर तक उखड़ी गई।  चालक एवं गार्ड ने फौरन बांसडीह और बलिया स्टेशन को मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना दी।

इसके बाद बिहार से आ रही एवं बिहार जा रही ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। मडुवाडीह-गोरखपुर-छपरा एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। बलिया से रेलवे अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों के दल को रवाना कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त रूट पर संचालन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें