फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Derail Conspiracy: अब गुजरात में ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश, रेलवे ट्रैक से की गई छेड़छाड़; हादसा टला

Sat, 21 Sep 2024 09:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पश्चिमी रेलवे (वडोदरा डिवीजन) ने बताया कि किसी ने अप लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर किम रेलवे स्टेशन के पास उसी ट्रैक पर रख दीं। इसके बाद ट्रेन की आवाजाही रोकनी पड़ी। जरूरी इंतजाम और जांच के बाद जल्द ही लाइन पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन
गुजरात में ट्रैक से छेड़छाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई। दरअसल, सूरत के पास वडोदरा डिविजन के तहत अप लाइन रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पटरी की फिश प्लेट और बोल्ट खोल दिए। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे (वडोदरा डिवीजन) ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने अप लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ बोल्ट खोलकर किम रेलवे स्टेशन के पास उसी ट्रैक पर रख दिए। इसके बाद ट्रेन की आवाजाही रोकनी पड़ी। जरूरी इंतजाम और जांच के बाद जल्द ही लाइन पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।
 


पुलिस ने जताई साजिश की आशंका
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गुजरात के सूरत जिले में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की और ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश में फिश प्लेट्स को हटा दिया तथा कई बोल्टों को ढीला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कोसांबा और किम रेलवे स्टेशनों के बीच प्रभावित ट्रैक से ट्रेन के गुजरने से पहले ही इस साजिश का पता चला। एक लाइनमैन ने मौके पर इसे देखा और तड़के रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन




लाइनमैन की सूझबूझ से टला हादसा
सूरत (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर दो रेल के सिरों पर लगी दो फिश प्लेट्स को हटा दिया तथा उन्हें उसी ट्रैक पर रख दिया। उन्होंने करीब 40-50 बोल्ट भी ढीले कर दिए। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक आरआर सरवैया ने बताया कि ट्रैक का निरीक्षण कर रहे एक लाइनमैन ने सुबह करीब 5.30 बजे इस साजिश को देखा तो उसने तुरंत ही रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी।

ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू
उन्होंने बताया कि रेलवे इंजीनियर समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हुई। सरवैया ने बताया कि रेलवे और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज किया जा रहा है।



अमित शाह ने कही थी कार्रवाई की बात
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि रेल दुर्घटनाएं कराने की कोई भी साजिश लंबे समय तक नहीं चल पाएगी और सरकार देशभर में 1.10 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए जल्द एक योजना लाएगी। उनका यह बयान देश में पिछले दिनों हुईं रेल दुर्घटनाओं को लेकर आया था। इनमें अधिकतर में रेलवे पटरियों से छेड़छाड़ की गई थी। उन पर गैस सिलेंडर जैसे अवरोधक रखे गए थे। इसके अलावा तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने की साजिश नजर आई थी।

जड़ तक पहुंचकर कारण का पता लगाएंगे
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्री ने कहा था कि उन्होंने पिछले दो दिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेलवे सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की है। जहां तक दुर्घटनाओं की बात है हम इसकी जड़ तक पहुंचकर कारण का पता लगाएंगे। जो भी कारण हो, सरकार इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर कोई साजिश है तो लंबे समय तक नहीं चलेगी। अगर कोई कमी है, तो उसे दूर किया जाएगा।

रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए योजना तैयार कर रहे
शाह ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), रेलवे पुलिस और गृह मंत्रालय रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए योजना तैयार कर रहे हैं, ताकि कोई षड्यंत्र न रचा जा सके। हमने हाल में हुई घटनाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और इस पर ध्यान देने के लिए एक योजना लेकर आएंगे।

100 दिन में 38 रेलवे दुर्घटनाओं का दावा
कांग्रेस ने दावा किया था कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में 38 रेलवे दुर्घटनाएं हुई हैं। उसने वैष्णव पर इन हादसों को मामूली घटना बताकर खारिज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें