फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई का रिलांयस से सवाल, आखिर मुफ्त में क्यों करवा रहे हैं फोन कॉल?

Fri, 14 Oct 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्राई
विज्ञापन
टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम से मुफ्त कॉल के ऑफर पर सफाई मांगी है। अथॉरिटी ने यह सफाई इसलिए मांगी है क्योंकि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी कॉल रेट 1.20 रुपए प्रति मिनट दिखाई है। ट्राई केवरिष्‍ठ अधिकारियों ने इस विषय में कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे टैरिफ प्लान की सभी डिटेल मांगी है।
विज्ञापन


टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रिलायंस जियो ने अपने सिम कार्ड के ब्रोशर पर 2 पैसे प्रति सेकेंड (1.20 रुपए प्रति मिनट) की कॉल रेट छपवाई थी। इस तरह कंपनी रेग्यूलेटर से दर्ज कराए गए टेरिफ प्लान(2 पैसे/सेकेंड) की दर से अलग मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दे रही है। हांलाकि रिलायंस जियो इंफोकॉम की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है। यह मुद्दा टेलिकॉम टैरिफ को लेकर साल 2004 में ट्राई द्वारा किए गए संशोधनों से जुड़ा है।
 
विज्ञापन

रिलायंस जियो जल्द ही अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर सकता है

reliance jio
ट्राई के नियम के अनुसार  कोई भी टेलिकॉम कंपनी अपने टैरिफ प्लान का रेट इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज (IUC)से कम नहीं रख सकती । (IUC)इंटरकनेक्ट यूजर चार्ज वो चार्ज होता है जो कॉल टर्मिनेट करने के लिए एक ऑपरेटर किसी दूसरे ऑपरेटर से लेता है। सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो जल्द ही अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर सकता है।

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए हमेशा मुफ्त वायस कॉल की घोषणा की है। जिया के ग्राहकों को कॉल लगाने में आ रही परेशानियों की वजह से कंपनी ने ट्राई से दूसरी कंपनियों की शिकायत भी की है।

जियो ने दूरसंचार की दूसरी कंपनियों पर आरोप लगाया है कि मौजूदा कंपनियां उसे पर्याप्त इंटरकनेक्शन प्वाइट उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। जिस कारण जियो के ग्राहकों को कॉल लगाने में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं सभी मौजूदा कंपनियों ने कंजेशन के लिए रिलायंस जियो के मुफ्त वायस कॉल प्लान को जिम्मेदार ठहराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें