फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया के खिलाफ प्राथमिकता वाले प्लान को लेकर ट्राई ने बंद की जांच

Sun, 27 Sep 2020 02:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
trai - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने प्राथमिकता वाले प्लान से तेज रफ्तार इंटरनेट का दावा हटाने के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के खिलाफ जांच को बंद करने का फैसला लिया है। ट्राई के इस निर्णय से प्राथमिकता वाले प्लान से जुड़ा विवाद थम गया है।

विज्ञापन


ट्राई ने इस प्लान को लेकर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को पिछले महीने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसका कहना था कि इस प्रस्ताव में पारदर्शिता की कमी थी और यह भ्रामक था। ट्राई ने इसे नियामकीय ढांचे के दायरे से बाहर भी माना था। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने ट्राई की नाराजगी के बाद संबंधित प्लान से तेज इंटरनेट देने के दावे को वापस ले लिया और संशोधित प्लान ट्राई को सौंपा था। नियामक ने अब कंपनी को सूचित किया है कि उसने उक्त मामले में जारी जांच को बंद करने का निर्णय लिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें