फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर-शोर से शुरू की गई ताजमहल में ये सुविधा, महीनों से पड़ी है बंद

Thu, 28 Jul 2016 04:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पर फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू तो बड़े जोर शोर से की गई लेकिन इसके बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि महीनों से यह सेवा बंद पड़ी है। पर्यटक मासूम हो रहे हैं और अफसर ध्यान नहीं दे रहे। पर्यटन कारोबारियों ने बुधवार को इसकी शिकायत कमिश्नर चंद्रकांत से की। साथ ही मांग रखी कि शहर के सभी प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के साथ पर्यटकों के आने जाने वाले रास्तों पर यह सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन


कारोबारियों ने बताया कि पिछले वर्ष संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ताजमहल पर वाईफाई सुविधा का शुभारंभ किया था। बाद में इसे एक महीने में एक दिन के लिए कर दिया गया और फिर पूरी तरह से बंद।आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के नेतृत्व में कमिश्नर के साथ हुई बैठक में यह मामला उठाया गया। कमिश्नर चंद्रकांत बीएसएनएल के अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही करने और शहर के अन्य स्मारकों पर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन की खरीद में देरी के संबंध में जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अक्टूबर तक विमानपत्तन प्राधिकरण को जमीन हैंडओवर कर दी जाएगी। ताजमहल के पीछे यमुना में बीयर (बेराज की छोटी इकाई ) बनाने और नाव चलाने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग को यमुना में ड्रेजिंग कराने को कहा गया है जिससे नदी में से सिल्ट निकाली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड पर चलेगा अतिक्रमण अभियान

महताब बाग की ताज रात्रि दर्शन पर कारोबारियों ने पूछा तो जिलाधिकारी बताया कि स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर एएसआई को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। अब एएसआई को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव रखना है। ताज कारीडोर के सौंदर्यीकरण की प्रदेश सरकार ने सभी औपचारिकता पूरी कर दी है। अब एएसआई को विकास कार्य कराना हैं। बैठक में एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, अपर आयुक्त पीके अग्रवाल, एसपी ट्रेफिक राजेश कुमार, उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, पर्यटन उद्यमी अरुण  डंग, राजीव तिवारी, राकेश चैहान, केसी जैन, संदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

इनर रिंग रोड के चालू होने के बाद फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक का दबाव का बढ़ेगा। इससे वहां के हालात बिगडेंगे। अमर उजाला ने इस समस्या उठाया था अब पर्यटन कारोबारियों को भी इस मामले को लेकर गंभीर हो गए हैं। बुधवार को कमिश्नर की बैठक में यह मामला उठाया गया था। कमिश्नर ने फिलहाल ने फतेहाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि सड़क चौड़ी हो सके और वहां जाम के हालात न बनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें