फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourism: कोरोना के पूर्व स्तर पर पहुंचा पर्यटन, देशभर में होटलों की बुकिंग फुल, हवाई यात्रा में भी भारी तेजी

Wed, 28 Dec 2022 05:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विभिन्न प्रतिबंधों और प्रक्रियाओं के कारण घरेलू यात्रा में उछाल देखा गया है, क्योंकि कई देश अभी भी कोविड से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू पर्यटन क्षेत्र कोरोना के पहले के स्तर पर पहुंच चुका है। इस समय देश भर में होटलों की बुकिंग पूरी तरह से फुल चल रही है जबकि हवाई यात्रा में भी भारी तेजी दिखी है। 26 दिसंबर को कुल 4.23 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की थी। एक साल पहले यह 4.20 लाख थी। 24 दिसंबर को 4.35 लाख लोगों ने यात्रा की थी।

विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विभिन्न प्रतिबंधों और प्रक्रियाओं के कारण घरेलू यात्रा में उछाल देखा गया है, क्योंकि कई देश अभी भी कोविड से जूझ रहे हैं। मेकमाइट्रिप के मुख्य परिचालन अधिकारी विपुल प्रकाश ने कहा, घरेलू पर्यटन क्षेत्र महामारी के पूर्व के स्तर से 100 फीसदी से अधिक बढ़ गया है। हम नए साल के लिए ठोस रुझान देख रहे हैं। गोवा, जयपुर, शिमला , उदयपुर, और मनाली के लिए सबसे अधिक मांग देखी गई है। हमने वायनाड, मैसूर, ऊटी, कूर्ग, गंगटोक, देहरादून, आगरा, धर्मशाला और दार्जिलिंग के लिए भी मजबूत वृद्धि देखी है।

उन्होंने कहा कि लोगों के रुझान से खर्च करने का संकेत मिल रहा है। वे लक्जरी-आधारित अनुभव चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर नए साल के जश्न के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले पैकेज में फुकेट गेटवे, द बेस्ट ऑफ पटाया और बैंकॉक, दुबई वेकेशन, एम्स्टर्डम स्विस पेरिस बजट स्पेशल ग्रुप और वंडरफुल पैराडाइज रिजॉर्ट (मालदीव) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें