फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल कोरोना जांच की संख्या चार करोड़ के पास पहुंची, दो हफ्तों में हुई एक करोड़ नमूनों की जांच

Sat, 29 Aug 2020 05:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस पर लगाम लगाने को लेकर सरकार तमाम तरह के काम कर रही है। इसके साथ ही टेस्टिंग पर भी काफी जोर दिया गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक कुल 3,94,77,848 परीक्षण किए जा चुके हैं और पिछले दो हफ्तों में ही एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी और कहा कि देश में प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या 28,607 हो गई है। केंद्र सरकार की ‘परीक्षण, निगरानी और इलाज‘ रणनीति पर ध्यान केंद्रित रखते हुए भारत में लगातार दूसरे दिन नौ लाख से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए।
विज्ञापन


भारत पहले ही प्रति दिन 10 लाख जांच करने की क्षमता प्राप्त कर चुका है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे की अवधि में कुल 9,01,338 नमूनों के परीक्षण किए गए थे। इसके साथ ही अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या 3,94,77,848 हो गई। मंत्रालय ने कहा, "पिछले दो हफ्तों में कोविड का पता लगाने के लिए एक करोड़ से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए हैं।"

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या भी बढ़कर 28,607 हो गई है। व्यापक स्तर पर परीक्षणों से ही संक्रमण की पहचान प्रारंभिक चरण में की जा सकती है, उनके करीबी संपर्कों का तुरंत पता लगाया जा सकता है और उन्हें पृथक कर समय पर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन


जांच पर जोर देने की रणनीति के तहत देश में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जाता है और आज देश में 1,564 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इनमें 998 प्रयोगशालाएं सरकारी क्षेत्र में और 566 निजी क्षेत्र में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें