फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 07 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
News Update
विज्ञापन
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट ने बढ़ाई टेंशन, पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर करनी होगी जेब ढीली
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। गुरुवार को भी रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब एक डॉलर की कीमत 72 रुपये के पार हो गई है। ठीक एक माह पहले 6 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रुपया 68.50 के स्तर पर था, जो 6 सितंबर को बढ़कर 71.90 के स्तर पर पहुंच गया था। रुपया पहली बार 31 अगस्त को 71 रुपये पर आया था।

पढ़ें पूरी खबर-

तेलंगाना: टीआरएस ने 105 सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की सूची, राहुल को कहा- 'सबसे बड़े मसखरा'


टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस को तेलंगाना का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के कांग्रेस के दावे पर राव ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना की सबसे बड़ी दुश्मन है। पहले जवाहर लाल नेहरू ने तेलंगाना से छल किया। 1 नवंबर 1956 में एकीकृत आंध्र प्रदेश का गठन करना तेलंगाना के लिए काला दिन था। इसके बाद इंदिरा गांधी ने तानाशाह की तरह व्यवहार किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल देश के 'सबसे बड़े मसखरे' हैं, वह राज्य का जितना दौरा करेंगे टीआरएस चुनाव में उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

टीम इंडिया के लिए ओवल टेस्ट सम्मान की लड़ाई, क्या 'कोहली सेना' की जीत से होगी विदाई


साउथ हैम्पटन में खेला गया चौथा मैच गंवाते ही भारतीय टीम सीरीज 1-3 से गंवा चुकी है। अब शुक्रवार से लंदन के ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहे पांचवां और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया अपना सम्मान बचाने उतरेगी।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

संभलकर रहिए, मौसम विभाग ने फिर जारी किया इस दिन भारी बारिश का अलर्ट


राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। 24 घंटों के दौरान दो से तीन दौर की मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।

पढ़ें पूरी खबर-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें