संशोधित एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों का गुस्सा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में भी इन दिनों संशोधित एससी-एसटी एक्ट को लेकर बहस जारी है, जहां भारत बंद को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि सपाक्स समाज (मध्य प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों का संगठन) और करणी सेना की अगुवाई में आज सवर्ण समाज ने भारत बंद का आह्लान किया है। सवर्णों के इस बंद के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। खास तौर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
समलैंगिक संबंध अपराध है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखने वाली धारा 377 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 17 जुलाई को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पढ़ें पूरी खबर-
दिलीप कुमार के दाखिल होने के बाद आया लीलावती अस्पताल का पहला बयान, पत्नी सायरा का ट्वीट
ट्रेजडी किंग नाम से बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार एक बार फिर तबीयत खराब के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि कुछ देर के बाद डॉक्टरों का बयान भी सामने आ चुका है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वह जल्दी से ठीक हो रहे हैं। खबर है कि उन्हें सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप जी को बुधवार को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यहां वो रेगुलर चेकअप के लिए आए हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। फिलहाल हम यह नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में कब तक भर्ती रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: सुधा भारद्वाज के घर पर बढ़ाई सुरक्षा, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नजरबंद ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज के घर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट जो भी आदेश देगा, उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
पढ़ें पूरी खबर-
भारत-अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता आज, भाग लेने भारत आए अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री
भारत-अमेरिका के रक्षा- विदेश मंत्रियों की टू प्लस टू वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री जैम्स मैटिस और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो देर शाम दिल्ली पहुंचे। टू प्लस टू वार्ता से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक होगी। टू प्लस टू वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी होगा और दोनों अमेरिकी मंत्रियों की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक होगी।
पढ़ें पूरी खबर-