प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन का शुभारंभ करेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर-
नन से रेप के आरोपी बिशप मुलक्कल की हिरासत दो दिन बढ़ी
केरल की पाला अदालत ने शनिवार को नन रेप मामले में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने आरोपी बिशप को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले बिशप को दोपहर करीब 1:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उसके वकील की तरफ से किए आवेदन में बताया गया कि पुलिस ने तीन दिन की लंबी पूछताछ के बाद पादरी को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें पूरी खबर-
सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस की 365 गांवों की महापंचायत आज, माकन करेंगे संबोधित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के त्यागपत्र की अफवाहों के बीच कांग्रेस ने सीलिंग के खिलाफ न्याय युद्ध के समर्थन में रंगपुरी में 365 गांवों की होने वाली महापंचायत के लिए पूरा जोर लगा दिया। माकन भी विदेश से इलाज करवाकर दिल्ली पहुंच गए हैं। वे ही महापंचायत में भाजपा व आप सरकार पर हमला करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
अखिलेश आज जंतर-मंतर पर करेंगे साइकिल यात्रा का समापन, इस वजह से निकाली थी यात्रा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर 11 बजे साइकिल यात्रियों को संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले एक महीने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र एवं देश बचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटाकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी 'रोहित ब्रिगेड'
एशिया कप में भारत-पाक के बीच गत बुधवार को पंद्रह महीने बाद भिड़ंत हुई थी। अब इसी टूर्नामेंट में तीन दिन बाद दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वी सुपर फोर में फिर आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच हर मुकाबला रोमांच से भरपूर होता है। बेशक पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से धोया था लेकिन इतिहास को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया इस पारपंरिक प्रतिद्वंद्विता को जरा भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
पढ़ें पूरी खबर-